June 4, 2026

OMG! राखी सावंत ने ‘बाबा रामदेव’ से की कोरोना वायरस की तुलना, देखें वीडियो आखिर क्यों

IMG_20210609_215115

नई दिल्ली: राखी सावंत (Rakhi Sawant) को अगर सोशल मीडिया क्वीन कहें तो ये गलत नहीं होगा। राखी के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। खासकर वे कोरोना को लेकर हर जगह काफी ज्ञान बांटते हुए देखी जा रही हैं।


राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) का अब एक और वीडियो सामने आया है, जिमसें वे कोरोना की तुलना बाबा रामदेव (Baba Ramdev) से कर रही हैं। राखी का यह वीडियो हर बार की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे देखने के बाद अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें राखी (Rakhi Sawant) कहीं जा रही हैं। वे अपनी गाड़ी के बाहर खड़ी होकर फोटोग्राफरों से बात कर रही हैं। वे कहते हुए सुनी जा सकती हैं, “माय गॉड ये कोरोना है ना…कोरोना मतलब बिलकुल बाबा रामदेव की तरह है। कभी आता है..कभी छुप जाता है..कभी बाहर निकल जाता है”।

राखी (Rakhi Sawant Funny Video) के इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। राखी के इस वीडियो पर फैन्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘इसकी बातें बहुत प्यारी होती हैं जो भी बोलो’। वहीं एक ने बोला है, ‘पहली बार कुछ सही बोला इसने’।


You may have missed