BIG NEWS : भारी बारिश से भरभरा कर गिरी चार मंजिला इमारत..11 लोगों की मौत कई घायल

मुंबई (Mumbai): मुंबई में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रही है। बीती रात मलाड वेस्ड में चार मंजिला इमारत का बड़ा हिस्सा ढह गया। रात करीब 11.10 बजे हुए हादसे में अब तक 15 लोगों के मरने की खबर है। बिल्डिंग के मलबे से 15 घायलों को बाहर निकाला गया जिनकी हालत गंभीर हैं और उन्हें निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 8 बच्चे शामिल हैं।

मामले में पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दायर किया है। अभी भी बचाव और राहत का कार्य जारी है तथा मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इससे पहले बुधवार को मुंबई में मानसून ने तगड़ी दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह शुरू हुई जोरदार बारिश के कारण महानगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इसका असर स्थानीय एवं बाहर से आनेवाली ट्रेनों पर भी पड़ा।
बसों के मार्ग बदलने पड़े और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुल चार उड़ानों की लैंडिंग टालनी पड़ी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।