June 5, 2026

एक ही परिवार के 4 लोगों की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौत

IMG_20210611_211641

दिल्ली। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत होई। मरने वालों में से तीन एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि नजफगढ़ में तेज रफ्तार डंपर ने सुबह सुबह सैर पर निकले लोगों को कुचल दिया। डंपर की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में तीन एक ही परिवार से हैं। हादसा सुबह करीब सवा पांच बजे नजफगढ़ की फिरनी रोड पर हुआ है। मृतकों की पहचान अशोक, इशांत, किरण व जवाहर के रूप में हुई है। अशोक, इशांत व किरण एक ही परिवार से हैं।

डंपर चालक नशे में था या नहीं, अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल करा रही है। वहीं पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


You may have missed