लॉकडाउन ब्रेकिंग : राज्य में रियायतों के साथ 21 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के आ रहे नए मामलों को देखते हुए एमके स्टालिन सरकार ने 21 जून तक राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है। हालांकि, प्रतिबंधों में कुछ और रियायतों का भी ऐलान किया गया है।


इसके साथ ही, राज्य के 27 जिलों में सरकार संचालित तस्माक दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की इजाजत दी गई है।
साथ ही छूट कोयंबटूर, नीलगिरी, तिरुपुर, इरोड, सलेम, करूर, नमक्कल, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुराई पर लागू नहीं है, जहां कोविड -19 मामले अभी भी अधिक हैं। 27 जिलों को दी गई अतिरिक्त छूट में स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय शामिल हैं ताकि वो प्रवेश से संबंधित प्रशासनिक कार्य शुरू कर सकेंm तस्माक शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की अनुमति है।
एक्सपोर्ट यूनिट और वेंडर यूनिट एसओपी का पालन करते हुए 50 फीसदी कार्यबल के साथ जारी रह सकती हैं।bबाकी उद्योगों को भी 33 फीसदी कार्यबल के साथ अनुमति दी जाएगी। श्रमिकों को चार पहिया वाहनों में यात्रा करने की अनुमति पहले ही दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब उन्हें दोपहिया वाहनों के लिए ई-पंजीकरण और राज्य सरकार की तरफ से जारी पहचान पत्र के साथ अनुमति दी जाएगी।
आईटी/आईटीईएस को केवल 20 फीसदी कार्यबल या अधिकतम 10 कर्मचारियों के साथ काम करने का निर्देश दिया गया है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सभी बीमा निगमों को 33 फीसदी कार्यबल के साथ अनुमति है। ब्यूटी पार्लर, सैलून और स्पा को बिना एयर कंडीशनिंग के काम करने की अनुमति होगी, जिसमें सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे के बीच केवल 50 फीसदी ग्राहक होंगे।

