कोरोना ब्रेकिंग : प्रदेशवासियों के लिए खुशखबरी..आज कोरोना का आंकड़ा सबसे कम..देखें जिलेवार आंकड़े
रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए थोड़ी राहत की खबर है की कोरोना के आंकड़ों में काफी हद तक कमी आई है लेकिन मौतों के आंकड़े बरकरार है। प्रदेश में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन कोरोना अभी गया नही है। इसलिए “जनहित खबर छत्तीसगढ़” (JKCNEWS.COM) आप सभी से अपील करता है की पहले की तरह ही सावधानी बरते। मास्क लगाएं और बार बार अपने हाथों को साबुन से धोएं। और सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें।


प्रदेश में आज सिर्फ 741 नये मरीज मिले हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में आज स्वस्थ्य होने वाले कुल मरीजों की संख्या 1659 रही है। लगातार रिकवरी रेट बढ़ने की वजह से प्रदेश में अब सिर्फ 15 हजार 932 मरीज ही एक्टिव केस के तौर पर रह गये हैं। दुर्ग से 10, राजनांदगांव से 10, बालोद से 14, बेमेतरा से 9, कबीरधाम से 3, रायपुर से 59, धमतरी से 14, बलौदा बाजार से 27, महासमुंद से 29, गरियाबंद से 23, बिलासपुर से 16, रायगढ़ से 22, कोरबा से 21, जांजगीर- चाम्पा से 33, मुंगेली से 16, जीपीएम से 16, सरगुजा से 26, कोरिया से 44, सूरजपुर से 27, बलरामपुर से 33, जशपुर से 30, बस्तर से 28, कोंडागांव से 23, दंतेवाड़ा से 27, सुकमा से 60, कांकेर से 25, नारायणपुर से 24, बीजापुर से 69, अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल है ।


