पुलिस को मिली बड़ी सफलता : करोड़ो रुपये के गांजे के साथ एक गिरफ्तार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर में एसडीओपी रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में पुलिस ने 1 करोड़ रुपए का गांजा बरामद कर जबरदस्त सफलता हासिल की है।


इसे भी पढ़ें–Raipur News : बॉयफ्रेंड समेत 4 आरोपियों ने बारी-बारी नाबालिग से किया दुष्कर्म..ऐसे दिया घटना को अंजाम
जिस व्यक्ति से यह एक करोड़ का गांजा बरामद किया गया है उसका नाम हरीश साहू पिता संतराम साहू (उम्र 42 वर्ष) बताया जा रहा है। यह व्यक्ति बिलासपुर के मोपका का रहने वाला है। एक करोड रुपए का गांजा बरामद होने के बाद इसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।
इसे भी पढ़ें– शादी के स्टेज पर साली ने जीजा को किया ऐसा किस, दूल्हा हुआ शर्म से लाल और रिश्तेदार हैरान
फिलहाल पुलिस इस बाबत गिरफ्तार व्यक्ति हरीश साहू से पूछताछ कर रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी हरीश साहू ने तखतपुर के पास खपरी में भवानी राइस मिल के सामने एक मकान भी खरीद कर रखा है।
इसे भी पढ़ें– BIG NEWS : सड़क हादसे के बाद बेहोश हुए साथियों को मरा समझकर सदमे में दोस्त ने लगा ली फांसी
और यहीं से वह यहां सारा गोरखधंधा संचालित किया करता था। यह मकान उसी के नाम पर दर्ज है। जिस गाड़ी से गांजा बरामद किया गया है उस गाड़ी के सामने स्काई हॉस्पिटल इमरजेंसी सर्विस कोविड-19 लिखा हुआ पर्चा चिपका हुआ है।
इसे भी पढ़ें– CG NEWS : निर्वस्त्र मिली शिक्षिका की लाश..पुलिस ने जताई दुष्कर्म की आशंका
इतनी बड़ी मात्रा में बिलासपुर के पास तखतपुर में गांजा बरामद होने का मतलब यह है कि इस पूरे क्षेत्र में गांजा तस्करों का कोई बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है। जो गांजे पर लगी पाबंदी के बावजूद बिलासपुर जिले के गांव गांव में बेरोकटोक गांजे की सप्लाई कर रहा है।

