108 MP कैमरा वाला Redmi Note 10 Pro Max पर मिल रहा इतने हजार रुपये का डिस्काउंट, जल्दी करें
भारत में अपने बेहतरीन स्मार्टफोन्स के जरिए पहचान बनाने वाली चीनी कंपनी Xiaomi ने पिछले महीने रेडमी नोट सीरीज के तहत स्मार्टफोन लॉन्च किया। वहीं इससे पहले कंपनी रेडमी नोट 10 सीरीज भी लॉन्च कर चुकी है.


जिसके तहत कंपनी ने रेडमी नोट 10, रेडमी नोट 10 प्रो और रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स को भारतीय बाजार में उतारा था। वहीं अब इस सीरीज के टॉप वेरिएंट यानी Redmi Note 10 Pro Max पर कंपनी डिस्काउंट दे रही है।
Redmi Note 10 Pro Max के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं इसके 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की प्राइस 21,999 रुपये है।
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मिली जानकारी के मुताबिक Redmi Note 10 Pro Max को अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट के जरिए खरीदते हैं तो आपको 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा आप फोन को EMI ऑप्शन के साथ भी खरीद सकते हैं।
Redmi Note 10 Pro Max में 6.67 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। ये MIUI 12 बेस्ड Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है।
Redmi Note 10 Pro Max में भी क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल, सेकेंडरी 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल माइक्रो लैंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 5020mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आती है।

