पेड़ से जा टकराई तेज़ रफ्तार इको कार.. हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत 6 गंभीर
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में लगातार सड़क हादसे का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एक और हादसे की खबर गरियाबंद जिले से सामने आया है यहां देर रात एक तेज रफ्तार इको कार पेड़ से जा टकराई इस जिस में 5 लोगों की मौत हो गई है और वही 6 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।


पढ़िए पूरी खबर
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गरियाबंद के राजिम स्थित पांडुका थाना क्षेत्र के कोपरा बस्ती की बताई जा रही है। NH130 पर एक तेज़ रफ्तार इको कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में मौके पर ही 5 महिलाओं की मौत हो गयी, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रेफर किया गया है। परिजनों के मुताबिक सभी लोग एक ही परिवार के है, जो रायपुर के अभनपुर खट्टी गांव से दशग्रात्र कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे।

सभी मृतक गरियाबंद मालघाव के निवासी थे। सभी एक ही परिवार के रहने वाले बताये जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ये सभी दशगात्र के नहावन कार्यक्रम से लौट रहे थे, इसी बीच देर रात तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

