October 29, 2026

बड़ी घोषणा : बच्चों की स्कूल फीस को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने की बड़ी घोषणा

bhupeshh

रायपुर। राज्य शासन की महतारी दुलार योजना को लेकर मुख्यमंत्री बघेल ने आज बड़ी घोषणा की है। शासकीय के साथ अब अशासकीय शालाओं में पढ़ने वाले बच्चों की भी फीस राज्य शासन वहन करेगी.


ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- आप सबके साथ साझा करना चाहता हूँ कि राज्य शासन द्वारा संचालित महतारी दुलार योजना के अंतर्गत अब अशासकीय शालाओं में पढ़ रहे बच्चों की स्कूल फ़ीस भी राज्य शासन द्वारा वहन की जाएगी। हमारे कई बच्चों ने कोरोना काल में अपनों को खो दिया है। हम अपने बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकने देंगे।


You may have missed