June 5, 2026

कोरोना ब्रेकिंग: प्रदेश में आज कोरोना और कोरोना से मौत के आंकड़े सबसे कम, देखे जिलेवार आंकड़े

coco

रायपुर। प्रदेश में आज 479 कोरोना मरीज मिले हैं। आज कुल 9 मौतें हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1001 मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 10 हजार से कम 9531 आ गये हैं।


बीजापुर में कोरोना के डराने वाले आंकड़े आया है। बीजापुर में आज सर्वाधिक 65 नये केस मिले है। बस्तर में 23, सुकमा में 23, दंतेवाड़ा में 22 और कोंडांगांव में 21 मरीज मिले हैं। बस्तर के आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता की बात है। रायपुर में आज 24, बलौदाबाजार में 29, धमतरी में 22, कोरिया में 27, सरगुजा में 23, बिलासपुर में 21 नये मरीज मिले हैं। दुर्ग से 11, राजनांदगांव से 8, बालोद से 11, बेमेतरा से 7, कबीरधाम से 10, महासमुंद से 5, गरियाबंद से 18, रायगढ़ से 9, कोरबा से 18, जांजगीर- चाम्पा से 19, मुंगेली से 0, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 3, सूरजपुर से 15, बलरामपुर से 8, जशपुर से 16, कांकेर से 12, नारायणपुर से 9, अन्य राज्य से 0 मरीज शामिल है।


You may have missed