July 27, 2026

जोश जोश में दोस्त के कंधे पर चढ़ा दूल्हा फिर हुआ ये गजब का हादसा, देखे वीडियो

IMG_20210619_221632

वीडियो में बारात चढ़ने का नजारा है। सड़क पर बाराती झुंड में नाच रहे हैं। तभी दूल्हे का दोस्त उसे कंधे पर चढ़ाए आता है औऱ डांस करने लगता है। कंधे पर चढ़े चढ़े दूल्हा भी मौज में नाच रहा है। आस पास बच्चे भी ढोल की थाप पर जमकर नाच रहे हैं।


अचानक नजारा बदलता है औऱ दूल्हा दोस्त के कंधे से धड़ाम पीठ के बल नीचे जमीन पर जा गिरता है। उसके साथ उसका दोस्त भी जमीन पर गिर जाता है। आस पास के लोग तेजी से दूल्हे को उठाने के लिए आते है।

वीडियो को देखकर लोग दूल्हे को लेकर अफसोस तो जाहिर कर रहे हैं लेकिन साथ ही दूल्हे और उसके दोस्त की खिंचाई भी हो रही है कि जोश में ऐसा भी क्या होश खोना कि अपना ही ध्यान न रहे।

खासकर दूल्हे को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसके लिए शादी एक खास मौका है जिसक दौरान भूलकर भी बेध्यानी नहीं करनी चाहिए।


You may have missed