June 3, 2026

सैलून संचालक ने बाल काटने के नाम पर रेत दिया युवक का गला, युवक को कराया गया अस्पताल में भर्ती

IMG_20210620_153255

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है यहां एक सैलून संचालक ने बाल काटने के नाम पर युवक का गला रेत दिया है।


इसे भी पढ़ें– 11वीं के छात्र के साथ स्कूल टीचर हुई फरार, लॉकडाउन में अपने घर पर पढ़ाती थी चार घंटे ट्यूशन

हजामत करने वाला आरोपी शराब पीकर दुकान में बैठा था, नशे की अवस्था में उसने युवक का गला रेत दिया। युवक को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़िए पूरी खबर
जंगल कॉलोनी कोरबा में निवासरत वाहन चालक अर्जुन शुक्रवार को रविशंकर शुक्ल नगर में स्थित रामा ठाकुर के कटिंग सैलून में बाल कटाने पंहुचा था। रामा बाल काटने में आनाकानी कर रहा था तो अर्जुन ने उससे बाल जल्द काटने को कहा, इस बात से नाराज होकर रामा ने उसे बाल काटने के नाम पर कुर्सी पर बैठाया और उस्तरा से गला रेत दिया।

इसे भी पढ़ें– कच्चे घर में युवक-युवती को शारीरिक संबंध बनाना पड़ा भारी, छत टूटकर गिरने से युवक की मौत युवती घायल

जख्म गहरा होने की वजह से खून का फुहारा छूट गया। आनन-फानन में यहां मौजूद बाबू नाम के लड़के ने अर्जुन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया । जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़े– भाभी देवर का अवैध संबंध : पति के बाहर जाने पर देवर के साथ पत्नी मनाती थी रंगरेलियां..फिर देवर ने शादी का वादा कर किया मना

अर्जुन ने पुलिस को बताया है कि रामा अपने मित्र राजू पटेल के साथ शराब पीकर आया था। बाल काटने वाली कुर्सी पर धोखे से बैठाया और गले में छुरा चला दिया। पुलिस ने मामले में रामा ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


You may have missed