June 3, 2026

BIG NEWS : शराब के नशे में युवक ने पत्नी की बड़ी बहन को चाकू गोंपकर उतारा मौत के घाट

murder1_19491491

महासमुंद। कोतवाली क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 नयापारा में सुबह सात बजे शराब के नशे में एक युवक ने पत्नी की बड़ी बहन को चाकू गोंपकर मार डाला । वहीं अपनी पत्नी व सास को भी चाकू मारकर चोट पहुंचा है। हालांकि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन युवक के इस हरकर से आसपास के लोग समह गए थे। बताया जा रहा है कि जिस वक्त आरोपी अपनी पत्नी व सास पर चाकू से वार कर रहा था, उसी समय मृतका अपनी मां को बचाने के लिए आ रही थी। तभी नशे में धुत्त युवक ने चाकू सीधे उसे गले में गोंप दिया । चाकू गले में अंदर तक जाने के कारण उसकी मौत हो गई । वहीं हत्यारा घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है । पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुट गई है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है ।


कोतवाली थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे ने बताया कि बुधवार सुबह वार्ड क्रमांक 11 नयापारा नंद कुमार ध्रुव पिता गंगाराम ध्रुव (45) ने अपनी पत्नी की बहन चमेली यादव उर्फ चंपी यादव पति श्रवण यादव (34) को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है । आरोपी शराब के नशे में धुत्त था । उसने अपनी पत्नी व सास पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया था । युवक की हरकत को देखकर मोहल्लेवासियों ने डायल 112 को सूचना दी । टीम मौके पर पहुचीं । युवक पुलिस को आता देख वहां से फरार हो गया । जब टीम घर पहुंची तो तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने चंपी यादव को मृत घोषित कर दिया । वहीं आरोपी की सास व पत्नी चमेली ध्रुव का इलाज कर चोट गंभीर नहीं होने के कारण दोनों को छुट्टी दे दी गई है । थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पता तलाश जारी है । बहरहाल समाचार लिखे जाने तक आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर था ।

बीच बचाव के दौरान मृतका के गले में घुस गया चाकू
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के गले में आरोपी ने चाकू गोंप दिया था । चोट अधिक आने के कारण उसकी मौत हो गई है । उन्होंने बताया कि आरोपी सुबह 6 बजे चाकू लेकर चंपी यादव के घर आया था । जहां अपनी पत्नी चमेली ध्रुव से विवाद कर चाकू से वार कर रहा था । इसे देखकर आरोपी की सास अपनी बेटी को बचाने आई तो, उस पर भी चाकू से वार कर दिया । इससे दोनों के हाथों में चोट आई है । इसके बाद चंपी यादव अपनी मां व बहन को बीच बचाव में आई तो, आरोपी ने उसके गले में चाकू गोंप दिया ।

जानिए इसलिए हुआ था विवाद
बता दे कि आरोपी नंद कुमार ध्रुव ने 18 साल पहले चमेली यादव से विवाह किया था । उसका एक 16 साल का बेटा है । वह अपने परिवार के साथ महासमुंद नयापारा एक किराए के मकान में रहता है । वहीं 100 मीटर के दायरे में उसका सुसराल है । जहां चंपी यादव, उसकी मां व उसका पति श्रवण यादव निवास करते हैं । नंद कुमार ध्रुव रोज शराब पीकर परिवार वालों से विवाद करता था । मंगलवार रात को भी उसका अपनी पत्नी चमेली ध्रुव के साथ विवाद हो गया था । आपसी विवाद बढऩे के बाद चमेली ध्रुव अपने बेटे को लेकर अपनी बड़ी बहन चमेली यादव उर्फ चंपी के घर चली गई । रातभर जब बेटा व पत्नी वापस घर नहीं आई तो आरोपी शराब के नशे में धुत्त होकर वह अपने चंपी यादव के घर चाकू लेकर चला गया था ।


You may have missed