April 18, 2026

युजवेंद्र चहल का पत्नी धनश्री वर्मा के साथ रोमांटिक गाने पर डांस करते वीडियो वायरल

chahal2

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) आजकल क्रिकेट मैदान के अलावा दूसरी वजहों से काफी सुर्खियों में रहते हैं। चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसकी खूब चर्चा भी हो रही है।


वीडियो में धनश्री और युजवेंद्र चहल एक साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। धनश्री ने अपने यूट्यूब के अलावा सोशल मीडिया पर संगीत सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनके साथ युजवेंद्र चहल भी हैं। वे दोनों 90 के दशक के गानों पर जोरदार डांस कर रहे हैं। पहले दोनों ने अक्षय कुमार के गाने चुरा के दिल मेरा पर डांस किया, फिर सातों जन्म तुझको पाते और फिर तुमसे मिलके दिल का है जो हाल क्या कहे गाने पर जोरदार ठुमके लगाए। युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा पहले भी इस तरह के वीडियो शेयर करते रहे हैं। दोनों ने पिछले ही साल दिसंबर 2020 में शादी की थी।


You may have missed