April 18, 2026

मानवता शर्मसार: महिलाओं ने पार की सारी हदें..कुत्ते के साथ किया ये शर्मनाक काम..अब दोनों महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज

IMG_20210629_225149

पटियाला: पंजाब के पटियाला शहर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल दो महिलाओं ने स्कूटी पर बांधकर कुत्ते को घसीटा है, जिसके चलते कुत्ते की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि यह घटना 20 जून का है, लेकिन आज मामला सामने आने के बाद दोनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1409892383517413378?s=19

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना 20 जून की है। जब यह दोनों महिलाएं इस कुत्ते के साथ ऐसी हैवानियत कर रही थीं, तब इलाके के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश भी की थी। लेकिन इन लोगों के मना करने के बावजूद भी यह महिलाएं नहीं रुकी थीं।

बताया गया कि कुत्ते को घायल अवस्था में एक एनजीओ ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। कुत्ते की 24 जून को मौत हो गई।


You may have missed