आज 30 जून का राशिफल: जानिए कैसे बीतेगा आज आपका दिन
मेष राशिफल
साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। भवन भूमि से संबंधित कोई बड़ा निर्णय लेने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। न्याय पक्ष उत्तम।


वृषभ राशिफल
विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन-संपत्ति में बढ़ौतरी से आत्मप्रसन्नता का अनुभव होगा। ध्यान रहे ज्यादा सोचने से भी कभी कभी निर्णय लेने में अक्षमता आ जाती है।
मिथुन राशिफल
करोबार में तरक्की न मिलने से तनाव बढेगा। कर्ज चुकाने में धन व्यय होने के साथ ही व्यापार मध्यम रहेगा। संतान के व्यवहार से मन दुखी होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता रहेगी।
कर्क राशिफल
आज अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। संतान सुख मिलने से वातावरण खुशनुमा होगा। परिवार में खुशी के माहौल के बीच ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
सिंह राशिफल
अपनी सोच बदलने से स्थिति भी बदलने लगेगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। निराशा के वातावरण से बाहर निकल सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कन्या राशिफल
आलस की अधिकता रहेगी। अपनों से मनमुटाव तनाव बड़ा सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिबद्ध होकर स्वयं सक्रिय होना होगा। साझेदारी की समस्या का निराकरण होगा। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे।
तुला राशिफल
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में आशानुकूल लाभ होने की संभावना के बीच आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। मित्रों के साथ आनंदप्रद समय बीतेगा।
वृश्चिक राशिफल
दूसरों के विवादों में खुद को शामिल न करें। नवीन कार्य रचनाओं को साकार रूप दे सकते हैं। पुरानी उधारी, लेनदारी में सफलता मिलेगी। गैरजरूरी वाद-विवाद से बचकर रहें।
धनु राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रभावी वातावरण रहेगा। दिन के मध्य में अनुकूलता महसूस करेंगे।
मकर राशिफल
आजीविका के नए स्त्रोत मिलेंगे। कामकाज में मन लगेगा। पारिवारिक समस्याएं हल होने से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। दूसरों की मदद मिलेगी।
कुंभ राशिफल
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बनने से लाभ की आशा प्रबल होगी। प्रवास में सतर्कता आवश्यक है। क्रोध, उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा।
मीन राशिफल
आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। कामकाज में आशानुकूल अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी अपने मंतव्य में कामयाब नहीं हो पाएंगे। परिजनों के सहयोग से आयोजन सफल होंगे।

