October 27, 2026

फिर फरिश्ता बनकर सामने आए अभिनेता सोनू सूद, 8 माह की बच्ची को मुंबई बुलाया

SOOD

एक्टर सोनू सूद राजस्थान के श्रीगंगानगर के रहने वाले एक मजदूर परिवार के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए हैं. सोनू सूद मजदूर की 8 महीने की बच्ची का मुंबई में इलाज कराएंगे. बताया जा रहा है कि बच्ची के दिल में छेद है. गरीब परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे तो उन्होने सोशल मीडिया पर सोनू सूद से मदद की गुहाल लगाई थी.


एक्टर सोनू सूद ने भी गरीब परिवार की अपील को गंभीरता से लेते हुए उन्हें बेटी के इलाज के लिए मुंबई बुलाया था. जिसके बाद मंगलवार को परिवार बच्ची के साथ मुंबई के लिए रवाना हो गया. खबर के मुताबिक मजदूर के बेटा को भी दिल की ही बीमारी थी. लेकिन पैसे न होने की वजह से वह उसका इलाज नहीं करा सके और उसकी मौत हो गई.

बीमार बच्ची की ऑपरेशन कराएंगे सोनू सूद
अब बच्ची के इलाज के लिए परिवार को ढाई लाख रुपये की जरूरत थी. वह इतनी बड़ी रकम जुटाने में असमर्थ थे. जिसके बाद आजाद क्लब के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया था. आजाद क्लब के सदस्यों ने बच्ची की बीमारी की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की. जब यह मामला सादुलशहर के कोशल सिंगल तो रता चला तो उन्होंने इसकी जानकारी सोनू सूद चैरिटी फाउंडेशन को दी. जब यह बात सोनू सूद को पता चली तो वह बच्ची की मदद के लिए आगे आए.

गरीब परिवार के पास नहीं थे इलाज के पैसे
उन्होंने बच्ची के माता-पिता को उसके इलाज के लिए मुंबई बुलाया है. वहीं परिवार भी मुंबई के लिए निकल चुका है. शुक्रवार को बच्ची का ऑपरेशन किया जाएगा. मुंबई जाने के लिए बच्ची के माता-पिता की मदद पार्षद संजीव खीचड़, नोहित गर्ग, अपविंद मिड्डा ने की. वहीं आजाद क्लब की तरफ से भी बच्ची के इलाज के लिए 40 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया गया है.


You may have missed