April 18, 2026

बालोद जिला युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलेभर से उमड़ा युवाओं का हुजूम

IMG_20210709_204512

बालोद कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी, राष्ट्रीय सचिव एवम छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एकता ठाकुर जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता व दुर्ग संभाग प्रभारी सुबोध हरितवाल समेत कई प्रदेशस्तरीय नेतागण सम्मिलित हुए।


जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में
प्रदेश नेतृत्वकर्ताओं का स्वागत करने जिले के तीनों विधानसभा अध्यक्षों के नेतृत्व में व सभी ब्लॉक/शहर अध्यक्षों द्वारा युवाओं के हुजूम के साथ पहले गुंडरदेही चौक , फिर झलमला चौक और फिर दल्ली चौक में भव्य स्वागत किया गया ।

इसके बाद काफिला कांग्रेस भवन पहुंचा जहां सैंकड़ो युवाओं के बीच कांग्रेस कमिटी अध्यक्षा चंद्रप्रभा सुधाकर जी से लेकर सभी निकाय अध्यक्षों व पूर्व पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा व सफल आयोजन हेतु जिलाध्यक्ष प्रशांत एवम उनकी टीम को बधाई दी ।
इसके बाद सभी नवनियुक्त युकां के जिला पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया ।।


You may have missed