July 5, 2026

17 साल के लड़के पर कपल ने लगाया अंडरगारमेंट्स चोरी का आरोप, युवक ने किया फांसी लगाकर सुसाइड

fansi

भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को 17 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगा ली थी। इस मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले पति-पत्नी के खिलाफ पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। गांधी नगर थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: गुना का रहने वाला उपेश पारदी, हाल ही में सेक्टर नंबर-तीन में रहने वाले चचेरे भाई के घर मेहमानी करने आया था।


शनिवार शाम को उपेश पड़ोसी के घर में घुस गया था। वहां से वह पड़ोसी की पत्नी के अंडर गारमेंट लेकर बाहर निकल रहा था। इस दौरान पड़ोसी की नजर उपेश पर पड़ी तो वह उसे पकडऩे के लिए दौड़ा। उपेश अपने घर के अंदर घुस गया था पड़ोसी ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया। साथ ही घटना की शिकायत उपेश के चचेरे भाई से करने और पुलिस में करने के लिए फोन लगाने लगा।

घटना की बात सुनकर उपेश का चचेरा भाई वहां आया। उन लोगों ने बाहर से बंद कमरे का दरवाजा खोला, तो देखा कि उपेश फांसी पर लटका हुआ था। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। वहां चेक करने के बाद डॉक्टर ने उपेश केा मृत घोषित कर दिया था। मामले की जांच और स्वजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।


You may have missed