July 5, 2026

दीया मिर्जा से नेहा धूपिया तक: शादी होते ही इन एक्ट्रेसेस ने सुना दी थी खुशखबरी, चंद महीनों बाद ही बन गई थीं मां

khus

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने शादी करने के काफी कम समय बाद ही मां बनने की खुसखबरी दे दी थी. आज हम नज़र डालते हैं दीया मिर्जा, एवलिन शर्मा, श्रीदेवी समेत कई एक्ट्रेसेस पर जिन्होंने शादी करते ही मां बनने की खुशखबरी सुना दी.


दीया मिर्जा: दीया ने इसी साल 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी से दूसरी शादी की थी. शादी के डेढ़ महीने के भीतर ही दीया ने बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट शेयर कर सबको चौंका दिया था. दीया इस साल के अंत तक पहली बार मां बन जाएंगी.

एवलिन शर्मा: एक्ट्रेस एवलिन शर्मा ने इसी साल 15 मई को ब्वॉयफ्रेंड तुषान भिंडी से शादी की थी. 11 जुलाई को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ फोटो पोस्ट कर खुलासा किया कि वो प्रेग्नेंट हैं.

नताशा स्टेनकोविच : नताशा ने जनवरी 2020 में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या से सगाई की थी और जुलाई 2020 में बेटे अगस्त्य की मां बन गई थी. इससे एक महीने पहले ही हार्दिक-नताशा ने सिंपल सेरेमनी में शादी की थी.

श्रीदेवी: बोनी कपूर ने श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान वह 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं और शादी के चंद महीनों बाद ही उन्होंने बेटी जान्हवी को जन्म दिया था. श्रीदेवी से शादी करने के लिए बोनी कपूर ने पहली पत्नी मोना को तलाक दे दिया था.

नेहा धूपिया: नेहा धूपिया ने मई 2018 में अपने ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से आनन-फानन में सात फेरे लिए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी वजह उनकी प्रेग्नेंसी थी. शादी के छह महीनों के अंदर ही नेहा ने बेटी को जन्म दे दिया था जिसका नाम उन्होंने मेहर रखा था.


You may have missed