April 28, 2026

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की इस एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, कास्टिंग काउच का हुई थीं शिकार

TARAKMA

टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में इन दिनों कई नए चेहरे नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक आराधना शर्मा हैं, जो बीते दिनों शो में एक लेडी डिटेक्टिव दीप्ति के किरदार में नजर आई थीं। इस शो में नजर आने के बाद आराधना शर्मा को जबरदस्त लोकप्रियता मिली है।


हाल ही में आराधना शर्मा ने कास्टिंग काउच एक्सपीरियंस पर बात की। एक इंटरव्यू के दौरान आराधना ने बताया यह घटना तब की है जब उन्‍होंने एक्‍ट्रेस के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा, यह लगभग पांच साल पहले हुआ था, जब मैं पुणे में पढ़ रही थी, और मैं इसे अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं भूल सकती। जब से मैं कई मॉडलिंग असाइनमेंट कर रही थी।

एक शख्स था जो मुंबई में एक प्रोजेक्ट के लिए कास्टिंग कर रहा था। मैं पुणे में मॉडलिंग असाइनमेंट कर रही थी और इ‍सलिए थोड़ी बहुत फेमस थी। मैं रांची गई, जैसा कि उस शख्स ने कहा कि वो कुछ रोल के लिए कास्टिंग कर रहा है। हम एक रूम में स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे और वह लगातार मुझे छूने की कोशिश कर रहा था।

आराधना ने कहा, मैं समझ नहीं पा रही थी कि क्या हो रहा है। मैंने उसे धक्का दिया, दरवाजा खोला और भाग गई। यह दुखद था। मैं इसे किसी के साथ कई दिनों तक साझा नहीं कर सकी। जब यह हुआ, मैं 19 या 20 साल की थी। मुझे बहुत बुरा लगा था।

उन्होंने कहा, इस घटना का मुझपर बुरा प्रभाव पड़ा था। मुझे भरोसा करने में दिक्‍कत होने लगी। मैं एक कमरे में आदमी के साथ रुक नहीं पाती थी। यहां तक कि मैं पापा के साथ नहीं रहती थी। मैं खुद को किसी को छूने नहीं देती थी। मुझे बुरा लगने लगा। मेरी मां और मैं उससे मिलना चाहते थे लेकिन परिवार के लोगों ने रोक दिया।


You may have missed