April 29, 2026

BIG NEWS: DPI में अफसर व BEO का बाबू घूस लेते गिरफ्तार

GHUSS

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक निर्मल अग्रवाल को ACB की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ACB की टीम ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक निर्मल अग्रवाल को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी टीम ने निर्मल अग्रवाल के दफ्तर में ट्रेप लगाया था। ACB की टीम निर्मल अग्रवाल को अपने साथ लेकर रवाना हुई है।


इससे पहले बिलाईगढ़ में बीईओ ऑफिस का बाबू रिश्वत लेते पकड़ा गया है। बलौदाबाजार ACB ने बीईओ ऑफिस के बाबू रामनाथ बंजारे को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। BEO ऑफिस के बंद कमरे में रिश्वतखोर बाबू पर कार्रवाई जारी है। प्रार्थी के पिता से पेंशन राशि चालू कराने को लेकर बाबू रामनाथ बंजारे ने रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। जांच उपरांत शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया था। बीईओ ऑफिस के बाबू रामनाथ बंजारे के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।


You may have missed