May 5, 2026

सास पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए दामाद ने चाकू से किया प्राणघातक हमला

chakuuu

भिलाई: सास पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए दामाद ने चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। उसके बाद दामाद नागपुर से फरार होकर दुर्ग आ गया। सास की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विकास शर्मा के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस आरोपी विकास शर्मा और उसके भाई आकाश शर्मा को गिरफ्तार कर नागपुर ले गई है।


दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि नागपुर जरीबटका थाना की पुलिस आई थी। लोकल मदद के लिए जवान दिया गया था। लुचकी पारा निवासी विकास शर्मा के घर पर दबिश देकर पकड़ा गया। उसका सहयोग करने वाला भाई आकाश शर्मा को गिरफ्तार कर उन्हें सौंप दिया गया है।

टीआई ने बताया कि विकास की शादी नागपुर जरीबटका क्षेत्र थाना में हुई थी। वह ससुराल गया हुआ था। जहां उसका सास ममता शर्मा से उसका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विकास ने चाकू से सास के सिर पर वार कर दिया।

इसके बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी विकास ने कहा कि उसकी सास जादू टोना करती है। उसकी पत्नी पर जादू टोना कर दिया था। जिससे पत्नी का गर्भपात हो गया। इस वजह से अपना आपा खो बैठा और झगड़ा कर लिया।


You may have missed