April 18, 2026

देखें खौफनाक वीडियो : उड़ती फ्लाइट से फिसलकर गिरे तीन अफगान नागरिक, देश छोड़ने की जद्दोजहद पड़ी भारी

KABULL

अफगानिस्तान (Afghansitan) में तालिबान (Taliban) के कब्जे के बाद से बड़ी संख्या में लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं. इसी बीच काबुल एयरपोर्ट (Kabul Airport) से रवाना हुए एक विमान से तीन यात्री नीचे गिर गए हैं. ये यात्री विमान के अंदर घुसकर जगह नहीं बना पाए थे. इसके बाद ये लटके हुए थे. वहीं, जब विमान ने हवा में उड़ान भरी तो ये लोग आसमान में से नीचे गिरने लगे (Three People Fell form Plane).


इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें तीनों लोगों को गिरते हुए देखा जा सकता है. राजधानी काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद से ही हालात बेहद खराब हो चुके हैं. लोग देश छोड़ने के लिए एयरपोर्ट का रुख कर रहे हैं.


You may have missed