April 18, 2026

RAIPUR NEWS: युवती को प्रेमजाल में फंसाकर रायपुर में ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

dushkarm

रायपुर। राजधानी में एक ऑटो चालक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। पीडि़ता की शिकायतत पर माना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया है।


आरोपी सुनील चेलक पेशे से ऑटो ड्राइवर है टेमरी में रहता है। युवती तेलीबांधा की रहने वाली है। युवती आरोपी के ऑटों में सवार होकर रोज बोरियाकला अपने कााम पर जाती थी और उसी के ऑटो से वापस लौटती थी। इस दौरान युवती और आरोपी का आपस में परिचय हो गया। परिचय धीरे-धीरे प्रेम में बदल गया। जिसके बाद आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने टेमरी वाले घर में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जिसके बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। पीडि़त युवती की शिकायत पर माना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।


You may have missed