April 29, 2026

बाजार जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को दंतैल ने बनाया अपना शिकार, महिला को बाइक से खींचा फिर पटककर मारा

khich

जशपुर। जिले में हाथियों का खौफ बना हुआ है। आज तड़के जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र में एक दंतैल ने बाइक सवार दंपत्ति को अपना शिकार बना लिया। हमले में महिला को हाथी ने पटक कर मार दिया, वहीं महिला का पति अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। दंतैल ने बाइक को भी चकनाचूर कर दिया। एक अन्य घटना में हाथी ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम केरसई निवासी बरटोली निवासी रामकुमार और उसकी पत्नी खिज्मती बाई सुबह करीब 6:30 बजे गांव में गुड़ खरीदने जा रहे थे। उसी दौरान गोठान के जंगल के पास अपने दल से अलग हुए एक दंतैल हाथी ने बाजार जा रहे दम्पत्ति के उपर हमला कर दिया। हाथी ने पीछे बैठे महिला को बाइक से खींचकर पटक पटक कर मार डाला, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, और मोटरसाइकिल को पटकर चकनाचूर कर दिया। मौके से पति जान बचा कर भाग गया।

गुस्साए दंतैल ने पास के ही गांव रायमुण्डा में एक 50 वर्षीय महिला सुखो बाई पर भी हमला कर दिया। गांव वालों की नजर जब उस पर पड़ी तो शोर शराबा कर हाथी को भगाया गया। महिला को गम्भीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल अभी वन अमला हाथी को खदेड़ने में लगा हुआ है।

 


You may have missed