April 29, 2026

IND vs ENG: इंग्लैंड फैन्स ने की शर्मनाक हरकत, केएल राहुल पर फेंके शराब की बोतलों के ढक्कन

KL RAHUL2

लंदन। लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर कुछ ऐसा हुआ जो बेहद शर्मनाक है। आज भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारतीय ओपनर केएल राहुल पर इंग्लिश दर्शकों ने कॉर्क (बीयर के बॉटल की ढक्कन) फेंका या यूं कह लें मारा।


यह शर्मनाक घटना हुई 68वें ओवर के बाद। केएल राहुल थर्डमैन पर फील्डिंग कर रहे थे। अंग्रेज दर्शकों ने उन पर कॉर्क फेंकने शुरू कर दिए। भारतीय बल्लेबाज ने कॉर्क को उठाकर फील्ड से बाहर फेंका और कप्तान विराट कोहली को इस बात की जानकारी देते देखे गए। टीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता था कि केएल राहुल के आसपास 6-7 कॉर्क गिरे हुए थे। इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। इस घटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में देखा जा सकता है मैच के दौरान केएल राहुल मैदान में क्षेत्ररक्षण कर रहे हैं, वहीं उनके पीछे मैदान में बीयर की कुछ खाली बोतलें पड़ी हुई हैं। बता दें ये कोई पहला मामला नहीं है जब भारतीय खिलाडिय़ों को देश से बाहर स्थानीय दर्शकों द्वारा निशाना बनाया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी वहां के क्रिकेट प्रशंसकों ने भारतीय खिलाडिय़ों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। बात करें दूसरे टेस्ट मुकाबले के बारे में तो मेजबान टीम इंग्लैंड अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर सुखद स्थिति में है।


You may have missed