April 29, 2026

सप्ताह के पहले दिन सोने में मामूली तेजी और चांदी में गिरावट, देखें आज के भाव

sonachandi

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी मार्केट में भी मामूली तेजी देखी जा रही है. सुबह के 10.44 बजे अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना 55 रुपए की तेजी के साथ 46995 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. दिसंबर डिलिवरी वाला सोना 85 रुपए की तेजी के साथ 47179 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. ऑल टाइम हाई पर प्रॉफिट बुकिंग के कारण सेंसेक्स 28 अंकों की तेजी के साथ 55,465 के स्तर पर मुश्किल से हरे निशान में है.


एमसीएक्स पर चांदी की कीमत पर दबाव जारी है. सितंबर डिलिवरी वाली चांदी 216 रुपए की गिरावट के साथ 63022 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी. दिसंबर डिलिवरी वाली चांदी 179 रुपए की गिरावट के साथ 63786 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड कर रही थी. पिछले सप्ताह चांदी 63238 रुपए के स्तर पर बंद हुई थी. आज पारसी जयंती के अवसर पर इंडियन मनी मार्केट बंद है.

इंटरनेशनल मार्केट में भी सोना और चांदी की कीमत पर मामूली दबाव दिख रहा है. इस समय सोना -0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,776.20 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. चांदी की बात करें तो वह -0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23.59 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर ट्रेड कर रही थी. एक आउंस में 28.35 ग्राम होते हैं. साप्ताहिक आधार पर बीते सप्ताह चांदी में -0.76 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. सोने में भी -0.12 प्रतिशत की गिरावट रही.

सप्ताह के पहले दिन डॉलर में मामूली तेजी देखी जा रही है. इस समय डॉलर इंडेक्स +0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ 92.573 के स्तर पर था. यह इंडेक्स दुनिया की अन्य छह प्रमुख करेंसी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को बतलाता है. बॉन्ड यील्ड में इस समय गिरावट देखी जा रही है. इस समय वह -3.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.257 फीसदी के स्तर पर है. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव फिर से 70 डॉलर के नीचे पहुंच गया. आज यह -1.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.


You may have missed