April 18, 2026

बंद बंद बंद : फटाफट निपटा लें जरूरी काम,,,कल से लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

closed_5886663_835x547-m

अगर आपको भी कल-परसों बैंक में कोई जरूरी काम निपटाने हैं, तो उसे आज ही पूरा कर लीजिए. क्योंकि बैंक लगातार अगले पांच दिन बंद तक रहने वाले हैं (Bank Holidays). हालांकि, देश के सभी राज्यों में ऐसा नहीं होगा. कई राज्यों में बैंक का कामकाज जारी रहेगा. मगर कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहार की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा. बैंकिंग अवकाश विशिष्ट राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों पर निर्भर करते हैं और एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग हो सकते हैं. ऐसे में आप भी छुट्टियों वाली लिस्ट देख ही लीजिए.


यह भी पढ़े- T20 World Cup: आईसीसी ने जारी किया टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत

अगस्त महीने की शुरुआत ही बैंकों के अवकाश से हुई थी. 1 अगस्त रविवार की साप्ताहिक छुट्टी थी. अगस्त के महीने में रविवार की 5 छुट्टियां हैं. इनमें से तीन बीत चुकी हैं और दो बची हैं. अब 22 और 29 अगस्त को बैंक रविवार को साप्ताहिक अवकाश के दिन बंद रहेंगे. लेकिन त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में बैंक के कामकाज बंद रहेंगे.

यह भी पढ़े- पत्नी ने काट दिए पति के प्राइवेट पार्ट..काफी मशक्कत से डॉक्टरों ने जोड़ा उसका प्राइवेट पार्ट

अगस्त में लगातार पांच दिन बैकिंग अवकाश
19 अगस्त: मुहर्रम (त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्य)
20 अगस्त: ओणम (कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु)
21 अगस्त: तिरुवोनम (केरल)
22 अगस्त 2021 – साप्ताहिक अवकाश (रविवार)
23 अगस्त: श्री नारायण गुरु जयंती (केरल में छुट्टी)
आगे भी इस महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
28 अगस्त- महीने का चौथा शनिवार
29 अगस्त- रविवार
30 अगस्त- जन्माष्टमी/कृष्ण जयंती- अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, पटना, रायपुर,
रांची, शिलांग, शिमला और श्रीनगर में बैंक बंद.
31 अगस्त- श्री कृष्ण अष्टमी- हैदराबाद में बैंक बंद.
प्रभावित हो सकता है जरूरी काम
इससे पहले इस महीने में बैंक 14 और 15 अगस्त को लगातार दो दिन बंद रहे थे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, विभिन्न त्योहारों की वजह से अब बैंकों में लंबी छुट्टियां होने वाली हैं. इसलिए आप अपने जरूरी काम जल्द से जल्द निपटा लें. क्योंकि छुट्टियों के बाद जब बैंक खुलेंगे, तो भारी भीड़ देखने को मिल सकती है. ऐसे में आपका जरूरी काम प्रभावित हो सकता है.

यह भी पढ़े- भाभी देवर का अवैध संबंध : पति के बाहर जाने पर देवर के साथ पत्नी मनाती थी रंगरेलियां..फिर देवर ने शादी का वादा कर किया मना

बता दें कि बैंक हर रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके अलावा हर राज्य में अलग-अलग त्याहारों, मेलों या कि किसी विशेष समारोह के चलते उस राज्य में बैंकों में छुट्टियां रहती हैं. हालांकि, नेट बैंकिंग पर इन छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ता है. ये सर्विस हमेशा की तरह चालू रहती है.

 


You may have missed