CG कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज 79 मरीजों ने दी कोरोना को मात, देखें आज प्रदेश में कितने मरीजों की हुई पहचान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोरोना वायरस के 47 नए मरीजों की पहचान हुई है. जबकि एक भी मरीज की कोरोना से मौत नहीं हुई है. वहीं प्रदेश में आज 79 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है. प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 0.14 प्रतिशत है।


आज 47 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 79 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/wc40v6p48D
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 26, 2021

