April 19, 2026

देखें महिला से लूट का LIVE वीडियो : महिला की गले से चेन छीन कर भागे बदमाश

IMG_20210826_222526

मध्य प्रदेश में अपराधियों ने महिला से सरेराह लूटपाट की। अपराधियों ने स्कूटी चला रही महिला से चेन छीनी और फिर वहां से फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना ग्वालियर की है।


इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि महिला एक स्कूटी से कहीं जा रही हैं। इसी दौरान दो बाइक सवार युवक महिला की स्कूटी का पीछा करते हैं। अचानक यह बाइक सवार युवक, महिला की तरफ लपकते हैं और फिर उनसे उलझ जाते हैं।

वीडियो में नजर आ रहा है कि यह दोनों बाइक सवार स्कूटी सवार महिला से उलझने लगते हैं। युवक महिला का चेन छीन लेते हैं। इस दौरान उनके हाथ में कुछ हथियार जैसी वस्तु भी नजर आ रही है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से फरार भी हो जाते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि इस दौरान वहां गाड़ियां भी चल रही हैं। इस घटना के बाद महिला दहशत में आ जाती हैं।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात का वीडियो वायरल होने पर ग्वालियर के पदव पुलिस स्टेशन के टाउन इंस्पेक्टर, विवेक अस्थाना ने कहा कि ‘महिला अपने बेटे को उसके ट्यूशन में छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान दो अज्ञात लोगों ने उनका चेन छीन लिया। हमारे पास पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज है और हम जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे।’


You may have missed