August 19, 2026

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma: उम्र में नौ साल छोटे ‘टप्पू’ को डेट कर रहीं ‘बबीता जी’? सुनकर जेठालाल को लगेगा झटका

IMG_20210909_185641

तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों को खूब पसंद आता है। इस हर एक एपिसोड अपने आप में खास है। शो के किरदारों को लोग उनके असली नाम से कम और शो के नाम से ज्यादा जानते हैं। शो में एक गोकुलधाम सोसाइटी है जहां, जेठालाल, तारक मेहता, भिड़े, डॉ हाथी और बबीता जी अपने-अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की लंबी-चौड़ी स्टारकास्ट है और सभी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। खासकर बबीता जी तो हर दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।


अब खबरें हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर राज अनादकट और मुनमुन दत्ता बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों शो में टप्पू और बबीताजी का किरदार निभाते हैं। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बबीजा जी औऱ टप्पू एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मुनमुन दत्ता, राज अनादकट से लगभग 9 साल बड़ी हैं। राज और मुनमुन दोनों ने ही फिलहाल अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है। लेकिन सेट पर दोनों एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताते हैं।

इतना ही नहीं राज बबीताजी की तस्वीरों पर भी कमेंट करते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स मुनमुन की तस्वीरों पर राज के कमेंट देखकर अक्सर ये पूछा करते थे कि दोनों के बीच चल क्या रहा है लेकिन अब लग रहा है कि दोनों के बीच का रिश्ता दोस्ती से कहीं ज्यादा आगे पहुंच गया है।

कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक कहा जा रहा है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम दोनों के रिश्ते को सम्मान देती है। कोई भी दोनों का मजाक नहीं उड़ाता। दोनों के बीच काफी लंबे वक्त से प्यार है, यानी काफी समय से दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो बबीताजी और टप्पू को ही पता होगा।

सोनी सब पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। जेठालाल और दया की तो बात ही निराली है। दोनों की नोक झोंक फैंस को खूब पसंद आती थी लेकिन बीते दो साल से दयाबेन इस शो का हिस्सा नहीं हैं। जेठालाल का असल नाम दिलीप जोशी है। दिलीप जोशी ने ना केवल टीवी सीरियल बल्कि कई फिल्मों में भी काम किया है।


You may have missed