June 28, 2026

मुख्यमंत्री ने कोटेश्वर धाम पहुंचकर की महत्वपूर्ण घोषणायें…

bhupesh

धमतरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 सितंबर को रायपुर पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर के माध्यम दोपहर 2 बजे कोटाभर्री (डोंगरडुला) पहुंचे। जहां परंपरागत वैद्यों के सम्मेलन में शामिल हुए। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी सहित अन्य मंत्री भी शामिल थे। इस सम्मेलन मुख्यमंत्री ने बहुत से महत्वपूर्ण घोषणायें किया है।


कोटेश्वर धाम में औषधीय पौधों का प्रसंस्करण और प्रशिक्षण के लिए केंद्र खोला जाएगा। कोटेश्वर धाम में सौर ऊर्जा से विद्युत और पेयजल की भी व्यवस्था कराय जायेगा। बेलरगांव को तहसील बनाने के लिए प्रस्ताव भेजने कलेक्टर को निर्देश दिया। दूर दूर से वैधराज कोटेश्वर धाम आते हैं, उनके लिए बनेगा विश्राम गृह कोटेश्वर धाम में जो सात धारा है, उनके बंधान के लिए स्टॉप डैम बनाया जाएगा सरपंच की मांग पर धान खरीदी केंद्र खोलने की घोषणा कोटेश्वर धाम में 4 हेक्टेयर क्षेत्र में सामुदायिक वन अधिकार पट्टा दिया जाएगा।


You may have missed