बच्चे के हाथ-पैर बांध महिला ने पहुंचाया स्कूल, Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
साल 2020 से चल रहे कोरोना वायरस संक्रमण (Covid-19) के प्रकोप के कारण दुनियाभर के स्कूल-कॉलेज दफ्तर बंद बंद करवा दिए थे, लेकिन अब मामलों में कमी आने के बाद स्कूलों को सिलसिलेवार तरीके से खोला जा रहा है. लेकिन एक तरफ जहां दफ्तर वालों को वर्क फ्रॉम होम ( Work From Home) में मजा आ रहा है. तो, वहीं स्टूडेंट्स को इतने दिनों तक घर में रहने के बाद अब स्कूल जाने का मन भी नहीं हो रहा.


ये चीज खासकर छोटे बच्चों में ज्यादा देखी जा रही है. हाल के दिनों में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. जिसमें एक महिला बच्चे को उसके हाथ-पैर से टांगकर स्कूल ले जा रही है. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही.
https://twitter.com/AwanishSharan/status/1436534660436168716?s=19
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई बच्चे और एक महिला एक छोटे से स्टूडेंट को पकड़कर उसके हाथ-पैर से टांगकर स्कूल ले रहे हैं. बच्चा जोर-जोर से चिल्लाता सुना जा रहा है कि उसे स्कूल नहीं जाना, लेकिन वह महिला उसकी एक नहीं सुनती और उसके हाथ-पैर टांगकर उसे स्कूल छोड़ देती है.

