October 5, 2026

प्रेमिका की हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार : शारीरिक संबंध के बाद गर्लफ्रेंड ने रखी ऐसी डिमांड की परेशान प्रेमी ने कर दी हत्या

girftar

मथुरा, 11 सितंबर (भाषा) मथुरा के जमालपुर गांव में प्रेमिका की हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी रंजीत (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है।


थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘रंजीत दोपहिया वाहनों का मैकेनिक था। उसे हाथरस जिला में उसके घर से गिरफ्तार किया गया।’’ पुलिस ने रंजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने बताया कि नीरज से करीब 5 साल से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

हत्या के आरोपी प्रेमी ने पुलिस को बताया कि नीरज उससे पैसे और आभूषणों की डिमांड करती थी, जिन्हें पूरा करने के चक्कर में उसके ऊपर काफी कर्ज भी हो गया। आरोपी के पास से पुलिस ने महिला का मोबाइल, हत्या में इस्तेमाल तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से महिला का मोबाइल फोन, एक पिस्तौल बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि महिला का शव जमालपुर गांव में बृहस्पतिवार को बरामद हुआ था, जहां वह अपनी बहन से मिलने गई थी। महिला के पति ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया था।


You may have missed