April 17, 2026

Raipur Murder : घर में घुसने नहीं देने पर गुस्साए बेटे ने कर दी कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या

raipur murder news

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक और हत्या का मामला सामने आया है, जिसमें घर में नहीं घुसने दिए जाने से गुस्साए बेटे ने अपने पिता को मौत को घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद बेटे फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के मुताबिक, टाटीबंध में रहने वाले झिरमल सिंह का बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी रोज रात घर देर से पहुंचता था. इस वजह से पिता और पुत्र के बीच रोज विवाद की स्थिति बनती है. मंगलवार रात फिर विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद हरप्रीत उर्फ हैप्पी ने गुस्से में अपने पिता के गर्दन और हाथ-पैर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

मामले में आमानाका थाना राजेश सिंह ने बताया की मंगलवार रात एक बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी है. मृतक के शव की शिनाख्त झिरमल सिंह की के नाम से की गई है. आरोपी बेटा हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार है. आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर तलाश की जा रही है.


You may have missed