Viral Video : चौराहे पर लड़की ने किया ऐसा डांस कि उड़ गए लोगों के होश, ट्रैफिक पुलिस ने दी ये नसीहत
indore girl video viral: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल (video viral) होती ही रहती है. इस बार वहां के रसोमा चौराहे पर एक लड़की के डांस की वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रही है. वीडियो के वायरल (indore girl video viral) होने के बाद इंदौर यातायात विभाग के पुलिस अधिकारियों के पास तक पहुंच गया.


जिसके बाद अधिकारियों ने युवती समेत ऐसे तमाम युवाओं को नसीहत दी कि ऐसे वीडियो बनाने के लिए खास सुरक्षित स्थान का ही चयन किया जाना चाहिए. ताकि वो भी सेफ रहे हैं और आम जनता को भी दिक्कत ना हो.
दरअसल शहर के सबसे बिजी चौराहों में से एक माने जानेवाले रसोमा चौराहे पर श्रेया कालरा नाम की युवती रेड सिग्नल पर अचानक आकर डांस करने लगी. इससे चौराहे पर खड़े लोग हैरान रह गए. हालांकि रेड लाइट के दौरान ही श्रेया ने यह डांस किया. जिसके बाद श्रेया ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. और वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
#इंदौर शहर के रसोमा चौराहों पर युवती ने किया फ्लैश मॉब अचानक चौराहे के बीच आकर युवती करने लगी डांस,सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल #viraldance pic.twitter.com/FVzVmlcrSX
— Vinay Tiwari (@vinaytiwari9697) September 15, 2021
ऐसा कोई काम ना करें जिससे उनकी जान को कोई खतरा हो
वीडियो वायरल होने के बाद जब ये ट्रैफिक पुलिस ने देखा तो विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वो इंटरटेनमेंट ऐसी जगह पर करें जहां पर उनकी जान को खतरा ना हो. इस वीडियो के वायरल होने के बाद डीएसपी उमाकांत चौधरी ने कहा युवा एंटरटेनमेंट के लिए कई अलग-अलग एक्टिविटी करते हैं. लेकिन उन्हें यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वह ऐसा कोई काम ना करें जिससे उनकी जान को कोई खतरा हो क्योंकि ट्रैफिक के समय पर ऐसा करना काफी हानिकारक हो सकता है.
पुलिस युवाओं को दे रही है नसीहत
सोशल मीडिया के समय में आज युवा फेमस होने के लिए कुछ अलग करते हुए नजर आते हैं, लेकिन कई बार कुछ अलग करने की धुन उनके साथ ही दूसरों को भी मुश्किलों में डाल देती है. श्रेया के वीडियो में भी ये बात लागू होती है. श्रेया ने मास्क पहनकर ये वीडियो बनाया है. इससे उन्होंने मास्क का महत्व तो लोगों को बताया है लेकिन उसने यह नहीं देखा कि वो अचानक आकर बीच सड़क पर यह वीडियो बना रही है. इस वजह से उसके या किसी और के साथ कोई हादसा भी हो सकता है. उसकी कोई अनुमति भी उसके पास नहीं है. हालांकि पुलिस भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ नसीहत देती ही नजर आ रही है.
सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं श्रेया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर श्रेया कालरा काफी एक्टिव हैं. उनके अकाउंट पर वीडियो अपलोड होते ही दो दिन के भीतर 17 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया. हालांकि वीडियो पोस्ट करते हुए श्रेया ने साफ लिखा है कि कृपया आप नियम न तोड़ें ये अलग बात है कि वीडियो बनाने के दौरान वो खुद ही नियम का मखौल उड़ाती नजर आईं.
पुलिस की अपील-ट्रैफिक डीएसपी उमाकांत चौधरी के मुताबिक एक वीडियो प्रकाश में आया है,तस्दीक की जा रही है,लेकिन आमतौर पर लोगों को अपने मनोरंजन के लिए नियमों का ध्यान रखना चाहिए.

