April 19, 2026

Sarkari Naukri 2021: हाईकोर्ट में असिस्टेंट और टाइपिस्ट सहित इन पदों पर नौकरियां, ऐसे होगा सेलेक्शन

sarkari job 2021

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने असिस्टेंट एग्जामिनर, टाइपिस्ट, कॉपिस्ट औ एग्जामिनर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए आवेदन आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की वेबसाइट hc.ap.nic.in पर जाकर 30 सितंबर तक कर सकते हैं. हाईकोर्ट की नोटिस के अनुसार कुल 174 वैकेंसी है.


इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का सेलेक्शन परीक्षा के आधार पर होगा. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा निकाली गई इस भर्ती के लिए किसी भी डिसिप्लिन में बैचलर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा टाइपराइटिंग में गवर्नमेंट टेक्निकल एग्जाम हायर ग्रेड यानी अंग्रेजी में 45 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड के साथ पास होना चाहिए.

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट भर्ती 2021 में वैकेंसी का विवरण
असिस्टेंट- 71 पद
टाइपिस्ट- 35 पद
कॉपिस्ट- 39 पद
एग्जामिनर- 29 पद
कुल पद- 174

आवश्यक शैक्षिक योग्यता
किसी भी डिसिप्लिन में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. साथ ही टाइपराइटिंग में गवर्नमेंट टेक्निकल एग्जाम हायर ग्रेड यानी अंग्रेजी में 45 शब्द प्रति मिनट टाइपिंग स्पीड के साथ पास होना चाहिए।

आयु सीमा– अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए. एससी, एसटी और व ओबीसी को पांच साल और दिव्यांग अभ्यर्थियों को न्यूनतम 10 वर्ष की छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क- ओबीसी और अनारक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये, एससी के लिए 500 और एसटी के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क है.

कैसे होगा चयन
अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर बेस्ड ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा के जरिए होगा. इसमें जनरल नॉलेज, अंग्रेजी भाषा और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा 100 अंकों की होगी. इसके लिए 120 मिनट का समय मिलेगा. अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी, इडब्लूएस के लिए 40 फीसदी, ओबीसी के लिए 35, एससी, एसटी और दिव्यांगों को 30 प्रतिशत अंक हासिल करने जरूरी हैं.


You may have missed