July 4, 2026

फ्री में मिलेगा Hero का इलेक्ट्रिक स्कूटर, 30 दिन तक खास फेस्टिव ऑफर

_1634117902

Hero Electric फेस्टिव सीजन में ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आया है। इस फेस्टिव ऑफर में कंपनी 30 दिन में 30 इलेक्ट्रिक स्कूटर फ्री में ऑफर करने वाली है। कंपनी की यह शानदार स्कीम 7 अक्टूबर से शुरू हो गई है। 7 नवंबर तक चलने वाले इस फेस्टिव ऑफर में लकी कस्टमर्स को फ्री में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मिल सकता है। यह स्कीम देश में कंपनी के 700 से ज्यादा शोरूम पर उपलब्ध है।


कॉन्टेस्ट में जीतने वाले ग्राहकों को होगा फायदा
फेस्टिव ऑफर के दौरान हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले ग्राहकों को एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। 30 दिन तक चलने वाले इस ऑफर में हर दिन लकी ड्रॉ से कॉन्टेस्ट के एक विजेता को चुना जाएगा। जीतने वाले ग्राहक को कंपनी खरीदे गए इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक्स-शोरूम प्राइस रीफंड कर दिया जाएगा।

किफायती EMI और एक्सटेंडेड वॉरंटी भी
30 दिन 30 बाइक ऑफर के अलावा कंपनी ने ग्राहकों ऑनलाइन सर्विस बुकिंग फैसिलिटी के डिजिटल एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाया है। हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर को अब ग्राहक कंपनी की वेबसाइट और 700 से ज्याजा टचपॉइंट्स पर बुक कर सकते हैं। ग्राहकों के लिए कंपनी 5 साल तक की एक्सटेंडेड वॉरंटी के साथ किफायती EMI ऑप्शन भी दे रही है। इतना ही नहीं, ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी ने जीरो डिलिवरी चार्ज के साथ खरीदे गए स्कूटर की Quick Home डिलीवरी भी ऑफर कर रही है।

कंपनी की सेल में हुई शानदार बढ़ोतरी
मौजूदा वित्तीय वर्ष के शुरुआती 6 महीनों में हीरो इलेक्ट्रिक की सेल्स में शानदार बढ़ोतरी हुई है। अप्रैल 2021 से सितंबर 2021 के बीच कंपनी ने 15 हजार यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, पिछले साल इसी समय यह आंकड़ा 3,270 यूनिट तक ही पहुंच पाया था। कंपनी की इल्केट्रिक टू-वीलर मार्केट में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। मांग में तेजी के कारण कंपनी ने मार्च 2022 तक अपनी प्रोडक्शन क्षमता को 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख यूनिट तक करने की शुरुआत कर दी है।


You may have missed