April 21, 2026

बड़ी खबर: तेज रफ्तार कार ने दशहरे की झांकी में शामिल 20 लोगों को कुचला

IMG_20211015_144910

जशपुर। शुक्रवार की दोपहर पत्थलगांव में सुप्रसिद्ध दशहरा उत्सव की झांकी निकली। झांकी देखने बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान रायगढ़ रोड पर तेज रफ्तार से भागी जा रही एक अवैध गांजे से भरी कार ने दशहरे की झांकी में शामिल 20 लोगों को कुचल डाला। कार के कुचलने से घायल लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।


कार में भारी मात्रा में गाँजा लोड होना बताया जा रहा है। हादसे के बाद कार को लोगों ने पीछाकर पकड़ा। घटनास्थल पर तनाव बना हुआ है। पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है। गुस्साए लोगों ने पहले कार में तोड़फोड़ की फिर उसे आग के हवाले कर दिया। कार में गांजे से भरे हुए पैकेट साफ दिखाई दे रहे थे। मोके पर बउ़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के चलते तनाव के हालात है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं


You may have missed