April 21, 2026

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल–डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी जारी, राजधानी में ये है कीमत…

petrol__diesel_price_19282623

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा और ईंधन की कीमतों में एक बार फिर 23 से 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के साथ देश भर में इनके दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।


सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक राजधानी रायपुर में पेट्रोल 102.98 तथा डीजल 101.47 रूपए प्रति लीटर हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 105.14 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 111.09 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

मुंबई में डीजल अब 101.78 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है, जबकि दिल्ली में इसके लिए 93.87 रुपये देने पड़ रहे हैं।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी का यह लगातार दूसरा दिन है। इससे पहले 12 और 13 अक्टूबर को दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

देश के ज्यादातर हिस्सों में पेट्रोल की कीमत पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है, जबकि डीजल की दरें मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और बिहार सहित एक दर्जन राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई हैं


You may have missed