April 21, 2026

खुशखबरी: दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना, आज कीमत में आई भारी गिरावट

Gold Price Today

Gold latest price: दिवाली से पहले सोना-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी है. सप्ताह के आखिरी दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. आज राजधानी दिल्ली में सोना 271 रुपए सस्ता हुआ और इसका नया रेट 46887 रुपए प्रति दस ग्राम है. वहीं, चांदी 687 रुपए सस्ती हुई है. चांदी का ताजा रेट 63210 रुपए प्रति किलोग्राम है.


गुरुवार को सोने का रेट 47158 रुपए था, जबकि चांदी का भाव 63897 रुपए था. डॉलर में मजबूती के कारण सोना और चांदी की कीमत पर दबाव दिख रहा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, आर्थिक गतिविधियों में जोरदार उछाल और उपभोक्ता मांग में सुधार के चलते सोने की मांग जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 47 फीसदी बढ़कर 139.1 टन हो गई. WGC के मुताबिक भारत में सोने की मांग कोविड से पहले के स्तर पर वापस आ गई है और आगे तेजी बनी रहने की उम्मीद है.


You may have missed