April 21, 2026

दुखद खबर: इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का हार्ट अटैक से निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

nidhan

मुंबई। सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार का आज निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि एक्टर को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान एक्टर ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। उनके निधन से कला जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.


मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही खबरों के मुताबिक, पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया।

अभिनेता को इंटेसिव केयर यूनिट में भर्ती किया गया। पुनीत राजकुमार को दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

पुनीत राजकुमार के जाने की खबर सुनकर बॉलीवुड के स्टार सोनू सूद ने भी उन्हें याद किया है. वहीं मशहूर डॉयरेक्टर और निर्माता, निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने भी ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है. इसक साथ ही बोनी कपूर ने भी उन्हें ट्वीटर के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं और फैंस लगातार अपने स्टार को याद कर रहे हैं.


You may have missed