CG कोरोना अपडेट: प्रदेश में आज फिर बढे कोरोना के आंकड़े, राजधानी रायपुर से सर्वाधिक मरीज
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के आंकड़े कम जरूर हुए है लेकिन खतरा अभी टला नहीं है, इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग मेडिकल बुलेटिन जारी कर दी है, बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में बुधवार को 3 कोरोना संबंधी मौत दर्ज हुई है। मौत रायपुर, राजनांदगांव तथा कोरबा में दर्ज हुई है। वहीं प्रदेश में 25 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 27 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 290 है। राजधानी रायपुर में 8 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं 18 जिलों में एक भी नया मामला दर्ज नही हुआ है।



