July 2, 2026

4 नवंबर 2021 का राशिफल: मिथुन, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj-Ka-Rashifal-In-Video-Today-is-the-fate-of-696x456

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)


व्यापार को लेकर आशान्वित रहेंगे और नयी जगह निवेश भी कर सकते है. नए ग्राहक जुड़ेंगे और आपके काम की प्रशंसा करेंगे. ग्राहकी में लाभ होगा और आय भी अधिक होगी.आय में वृद्धि होगी. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

सिंगल है तो दोस्त की सहायता से किसी के साथ बातचीत शुरू होगी जो धीरे-धीरे प्रेम संबंधों में बदल सकती है. ऐसे में संयम बनाए रखें और धैर्य का परिचय दे.स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. भागदौड़ रहेगी. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

शादीशुदा लोगों को अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. वे आपको समझने का प्रयास करेंगे. उनके द्वारा आपके काम में भी सहायता की जाएगी जिस कारण मन आनंदित रहेगा.लेनदारी वसूल होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. शत्रु भय रहेगा.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

अपने कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी या बॉस के साथ कहासुनी हो सकती है. नयी नौकरी की तलाश रहेगी और उसमें सफलता भी मिलेगी. ऐसे में जब तक नयी नौकरी ना मिले तब तक पुरानी नौकरी से त्यागपत्र ना दे अन्यथा बात उलट सकती है.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कॉलेज के छात्र कॉलेज के किसी काम में व्यस्त रहेंगे और पढ़ाई में कम मन लगेगा. दोस्तों के साथ मिलकर कुछ नया करने का प्रयास कर सकते है. पढ़ाई का बोझ भी कम होगा.पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा. नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा. पारिवारिक व्यस्तता रहेगी.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

व्यापार के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिसमे नए समझौते होंगे. आर्थिक रूप से स्थिति बेहतर होगी लेकिन अपने बचत के पैसो से कुछ खरीदना भी पड़ सकता है. ऐसे में झिझके नही और एक बार पैसा लगा दे.कारोबारी नए अनुबंध होंगे. नई योजना बनेगी. मान-सम्मान मिलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्त्री कष्ट संभव.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैं अन्यथा स्थिति बिगड़ जाएगी. मन में बेचैनी रह सकती है. इस कारण उल्टी आने या नींद नही आने की समस्या हो सकती है.हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा. भयकारक दिन रहेगा.

शुभ रंग: महरून

शुभ अंक: 7

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

प्रेम संबंध में है तो पार्टनर के साथ कही निवेश करने का सोच सकते है जिससे कि दोनों का भविष्य सुदृढ़ बने. घर में किसी को आपके रिश्ते के बारे में पता चल सकता है.यात्रा सफल रहेगी. विवाद न करें. लेन-देन में सावधानी रखें. कानूनी बाधा दूर होगी. देव दर्शन होंगे.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

नौकरी करते हुए समय हो गया है तो आज के दिन आपको अपने काम को लेकर प्रोत्साहन मिलेगा और प्रमोशन मिलने की भी प्रबल संभावना है. स्कूल के छात्र अपने लिए किसी मार्गदर्शन की तलाश में रहेंगे.बेचैनी रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होगी.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

स्वभाव में नरमी बनाए रखें क्योंकि किसी को आपकी कोई बात चुभ सकती है. इसी बात के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर भी आ सकता है. हालांकि आपका मन उनका दिल दुखाने का नहीं होगा लेकिन अनजाने में ही सही, वे इसे अपने दिल पर ले सकते है.शत्रु पराजित होंगे. लाभ होगा. स्वास्थ्य ठीक होगा. अनजाना भय सताएगा. राज्य से लाभ. शत्रु शांत होंगे.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

यदि आपके बच्चे बड़े हो गए है तो उनके प्रति प्रेम में बढ़ोत्तरी होगी. आप उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी कर सकते है.चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी. शत्रु दबे रहेंगे. कलह-अपमान से बचें. संभावित यात्रा होगी. सावधानी बरतना होगी.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

भाई या बहन में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब रह सकता है. घर में सब कुछ सुख-शांति से तो रहेगा लेकिन किसी के द्वारा इसमे खलल डालने का भी प्रयास किया जाएगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. घर-बाहर अशांति रह सकती है. प्रयास सफल रहेंगे.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7


You may have missed