August 20, 2026

रायपुर: रात में घूमने जाने से मना करने पर बेटे ने पिता को मारा चाकू, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार

IMG-20211103-WA0003

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चाकू-बाजी की घटना सामने आया है, जहां एक नाबालिग बेटे ने अपने ही पिता पर चाकू से हमला कर दिया है दरअसल, रात में घूमने जाने से मना करने पर बेटे ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पढ़िए पूरी खबर-
पुरानी बस्ती थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाबालिग बेटे ने अपने पिता पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित पर मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। वहीं पीड़ित का इलाज अस्पताल में जारी है। आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही।


You may have missed