Chhattisgarh CHO Recruitment 2021: 2700 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर बंपर वैकेंसी निकली है. राज्य में मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. छत्तीसगढ़ नेशनल हेल्थ मिशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 2700 पदों भर्तियां की जाएंगी.


नेशनल हेल्थ मिशन, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- cghealth.nic.in पर जाना होगा. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 05 नवंबर 2021 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 नवंबर 2021 तक का समय दिया गया है. आवेदन करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन जरूर देख लें.
ऐसे करें आवेदन-
इसमें आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- cghealth.nic.in पर जाएं. वेबसाइट की होम पेज पर Recruitment-National Health Mission(NHM) के लिंक पर जाएं. इसमें NHM Chhattisgarh Community Health Officer CHO Online Form 2021 के लिंक पर क्लिक करें.
अब Apply Online के लिंक पर क्लिक करें. अब मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें. वैकेंसी डिटेल्स जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 2700 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें अलग-अलग डिवीजन के लिए अलग-अलग सीटें रखीं गई है. इसमें रायपुर डिवीजन के लिए 500 सीटें, बिलासपुर डिवीजन में 700 सीटें रखी गई हैं, वहीं दुर्ग डिवीजन में 480 सीटें, बस्तर में 500 सीटें और सरगुजा में 520 सीटें रखी गई हैं.

