रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहे हुक्का बार का पर्दाफास: रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाते संचालक गिरफ्तार
रायपुर। रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ कार्यवाई लगातार जारी है, इसी क्रम में कल सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत व्ही.आई.पी. रोड स्थित हुक्की डुक्की रेस्टोरेंट के संचालक द्वारा अपने रेस्टोरेंट में हुक्का पिलाया जा रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना माना पुलिस की टीम द्वारा उक्त रेस्टोरेंट में जाकर रेड कार्यवाही किया गया।


रेड कार्यवाही के दौरान संचालक द्वारा लोगों को रेस्टोरेंट पिलाने की तैयारी करते पाये जाने पर आरोपी हुक्की डुक्की रेस्टोरेंट के संचालक पूर्णा आडबंग उर्फ मोन्टू को पकड़कर उसके कब्जे से 04 नग हुक्का पार्ट मय पाईप चिलम जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना माना में धारा 4/21, 6/24 सिगरेट व तम्बाकू उत्पाद विमापन का प्रतिषेध व व्यापार तथा वाणिज्य उत्पाद का वितरण विनियमन कोटपा अधिनियम 2003 के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही आरोपी के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
पूर्णा आडबंग उर्फ मोन्टू पिता दबल आडबंग उम्र 25 साल निवासी हुक्की डुक्की रेस्टोरेंट व्ही.आई.पी. रोड टेमरी थाना माना रायपुर।

