April 19, 2026

दर्दनाक: घर में पूजा कर रही बहू के ससुर ने काट दिए दोनों…डॉक्टरों की टीम ने 9 घंटे की सर्जरी

duskarm mahila1

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नर्मदा अस्पताल के डॉक्टरों ने एक असंभव से दिखने वाले काम को संभव कर दिखाया है. नर्मदा अस्पताल में एक महिला को गंभीर रूप से दोनों कटे हाथों के साथ भर्ती कराया गया था. यहां छह डॉक्टरों की टीम ने 9 घंटे सर्जरी के बाद महिला के दोनों हाथ को कलाई के पास से जोड़ दिया. अब महिला की स्थिति ठीक है. इस मुश्किल सर्जरी के बाद डॉक्टरों की टीम भी काफी उत्साहित है.


मिली जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलवार की है। आरोपी ससुर कैलाश नारायण चतुर्वेदी (80 साल) विदिशा के किले अंदर के मंदिर के पुजारी हैं। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले बहू सीमा से ससुर का चबूतरे को लेकर विवाद हुआ था। कहा जाता है कि ससुर को बहू से शुरू से ही परेशानी थी क्योंकि शादी के बाद भी सीमा पढ़ाई करती थी और नौकरी कर रही थी। इसी बात से कैलाश नारायण नाराज रहते थे और आए दिन किसी न किसी बात पर विवाद होता था।

घर में पूजा कर रही थी बहू, तभी ससुर ने पीछे से कर दिया हमला
बहू सीमा जब अपने घर में पूजा अर्चना कर रही थी, तभी पीछे से आए कैलाश नारायण चतुर्वेदी ने उसके सिर पर हमला कर दिया। बहू सीमा ने बचाव में तलवार रोकने की कोशिश की तो दोनों कलाई पूरी तरह कट कर हाथ लटक गए। उसकी चीख सुनकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। गंभीर हालत में बहू को जिला अस्पताल लाया गया। वहीं सीमा को गंभीर हालत के चलते भोपाल रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी कैलाश नारायण चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है।


You may have missed