April 19, 2026

‘जन्नत’ की एक्ट्रेस सोनल चौहान का बोल्ड अवतार सोशल मीडिया पर वायरल, यहां देखें

IMG-20211118-WA0024

सोनल चौहान (Sonal Chauhan) को आज लोग उनकी फिल्म ‘जन्नत’ की वजह से ही जानते हैं. सोनल भले ही आज बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर वह काफी एक्टिव रहती हैं, और इसी प्लेटफॉर्म के जरिए वह अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़ी रहती हैं. वह इंस्टाग्राम पर आए दिन अपना अपडेट देती रहती हैं. फिल्मों से दूर होने के बावजूद सोनल सोशल मीडिया के जरिए आज भी लाइम टाइट में हैं


बता दें, सोनल आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं एक बार फिर सोनल का बोल्ड अवतार सामने आया है. सोनल ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर छा चुकी है.

सोनल चौहान के इन फोटोज को शेयर करते ही इंटरनेट की दुनिया में तहलका मच गया है सोनल चौहान के इस अंदाज को देखने बाद फैंस भी धडल्ले से कमेंट्स कर रहे हैं और जमकर उनकी खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं.

बता दें, सोनल भले ही बॉलीवुड से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन वह तमिल और कन्नड़ सिनेमा में एक्टिव रहती हैं. अब तक वो ‘साइज जीरो’, ‘डिक्टेटर’, ‘रेंबों’ और ‘शेर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

सोनल को जब बॉलीवुड में खास पहचान नहीं मिल पाई तो उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख किया था.सोनल जन्नत के अलावा बॉलीवुड फिल्म ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ और ‘3जी’ में भी नजर आई थीं


You may have missed